जाने उन 5 बड़े खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें BCCI ने Central Contract से किया ड्रॉप

बीसीसीआई ने साल 2024-25 के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को हाल ही में जारी किया है
जाने उन 5 बड़े खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें BCCI ने Central Contract से किया ड्रॉप
Published on: 

नई दिल्ली - बीसीसीआई ने हाल ही में 2024-25 सत्र के लिए नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है, जिसमें कुल 34 खिलाड़ियों को चार अलग-अलग ग्रेड में शामिल किया गया है। ग्रेड ए+ की सूची में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को बनाए रखा गया है। इस बार कुछ नए चेहरों को पहली बार केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है, जिनमें नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा, आकाशदीप और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट सूची से बाहर भी कर दिया गया है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के नाम।

1. शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने आखिरी बार 2023 में भारत के लिए मैच खेला था, इसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पिछले साल वह चोटिल हो गए थे और रणजी ट्रॉफी को बीच में छोड़कर उन्हें इलाज के लिए जाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई और फिर आराम किया। लंबे समय तक टीम से दूर रहने के कारण बीसीसीआई ने उन्हें 2024-25 सीजन के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं दी।

2. आवेश खान (Avesh Khan)

आवेश खान ने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार भारत के लिए मैच खेला था। इसके बाद, वह आईपीएल के वर्तमान सीजन में लखनऊ की टीम के लिए खेल रहे हैं। अब तक 7 मैचों में उन्होंने 8 विकेट लिए हैं। हाल ही में राजस्थान के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने आखिरी ओवर में विकेट लेकर लखनऊ को 2 रन से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया।

3. जितेश शर्मा (Jitesh Sharma)

जितेश शर्मा ने 2024 में आखिरी बार भारत के लिए खेला था, इसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में भी जगह नहीं मिली थी। अब तक, वह भारत के लिए 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया है।

4. केएस भरत (KS Bharat)

बीसीसीआई ने केएल भरत को 2025 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया है। ऋषभ पंत की वापसी के बाद से उन्हें टीम में मौका नहीं मिल रहा है। अब ध्रुव जुरैल को बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम के पास विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच, पंत को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में प्रोमोशन मिला है और उन्हें ए ग्रेड में स्थान दिया गया है।

5. आर अश्विन (R Ashwin)

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने दिसंबर 2024 में अचानक अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। वह अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं, जिसके कारण उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली। आर अश्विन पिछले 2023-24 सीजन में ग्रेड ए कैटेगरी में शामिल थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in