बारिश के पहले तैयारियों में जुटा केएमसी

बारिश के पहले तैयारियों में जुटा केएमसी
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महानगर में मानसून के पहले विभिन्न इलाके में जलजमाव की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित करने के लिए केएमसी सभी आवश्यक तैयारियां यथा संभव कर ली है। यह जानकारी कोलकाता नगर निगम की प्रशासक स्मिता पांडेय ने रासबिहारी के विवेकानंद पार्क स्थित एक कमेटी हॉल में आयोजित प्री मानसून को लेकर आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने बताया कि इस मानसून जलजमाव से परेशानी ना हो इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर इस बैठक में दक्षिण कोलकाता के चार विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बोरो और वार्डों की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष शहर में कहीं भी गंभीर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए केएमसी के अधिकारी काम कर रहे हैं।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in