केएल राहुल बने पिता, पत्नी आथिया ने दिया बेटी को जन्म

आईपीएल मैच छोड़कर पहुंचे पत्नी आथिया के पास
केएल राहुल बने पिता, पत्नी आथिया ने दिया बेटी को जन्म
Published on

कोलकाता - भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ इस सीजन का अपना पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। दिल्ली अपना पहला मैच आज यानी 24 मार्च को लखनऊ के साथ खेल रही है। इस मैच में राहुल नहीं खेल रहे हैं और अब इसकी वजह भी सबके सामने आ गई है।

क्या है वजह ?

आपको बता दें कि राहुल पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी राहुल की पत्नी आ​थिया ने अपन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी। पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह मां बन गई हैं और उनको एक बेटी हुई है। इस वजह से राहुल वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ हैं। राहुल दिल्ली की टीम के साथ जुड़ गए थे और उन्होंने टीम के साथ विशाखापट्टनम में अभयास भी किया था। उनके लिए सब सही चल रहा था पर आज सुबह उन्हें अचानक से अपने घर लौटना पड़ा। इसके बाद आज शाम तक खबर आई की उनकी पत्नी ने बेटी का जन्म दिया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in