

कोलकाता : ऑल इंडिया किसान सभा ने हाई कोर्ट में एक पिटीशन दायर करके रैली निकाले जाने की अनुमति देने की अपील की है। यह रैली पूर्व वर्धमान के रैना में 11 सितम्बर निकाली जाएगी। जस्टिस सौगत भट्टाचार्य के कोर्ट में इसे मेंशन करते हुए मामला दायर करने के लिए लीव देने की गई। जस्टिस भट्टाचार्य ने अनुमति देते हुए कहा कि इसकी सुनवाई 11 सितंबर को की जाएगी।