31वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से

39 देशों की 215 फिल्मों का होगा प्रदर्शन
Nandan
Nandan
Published on

कोलकाता: गुरुवार यानी 6 नवंबर से 31वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुरू हो रहा है। शाम 4 बजे धनधान्य ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में इस महोत्सव का उद्घाटन होगा। हर साल की तरह इस साल भी दर्शकों में उत्सुकता है कि उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि कौन होंगे।

पहले अमिताभ बच्चन और उनका परिवार, शाहरुख खान, सलमान खान, रानी मुखर्जी जैसे सितारे मंच पर नजर आ चुके हैं। इस बार प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार विशेष अतिथियों में सांसद-अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली, ‘शोले’ के निर्देशक रमेश सिप्पी, ‘कहानी’ फेम निर्देशक सुजॉय घोष और प्रसिद्ध गायिका आरती मुखर्जी शामिल होंगी।

कार्यक्रम में डोना गांगुली विशेष नृत्य प्रस्तुत करेंगी। उद्घाटन फिल्म के रूप में ‘सप्तपदी’ को दिखाया जाएगा। इस वर्ष के फिल्म महोत्सव में भारत सहित 39 देशों से चुनी गई 215 फिल्में प्रदर्शित होंगी जिनमें 185 फीचर फिल्में और 30 शॉर्ट फिल्में शामिल हैं। 18 भारतीय और 30 विदेशी भाषाओं की फिल्मों के साथ कोंकणी, बोडो, तुलु, संथाली जैसी भाषाओं की फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी और हर साल की तरह इस बार भी ‘सिने अड्डा’ का आयोजन किया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री ने नाम दिया है ‘गाने गाने सिनेमा’। इस बार का टैगलाइन है ‘चलचित्र मेले में विश्व’ और फोकस कंट्री है पोलैंड। साथ ही ‘शोले’ के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा। फिल्म महोत्सव 13 नवंबर तक चलेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in