खेलो इंडिया बिच गेम्स 2025 के लिए चयन ट्रायल 6 मई को

खेलो इंडिया बिच गेम्स 2025 के लिए चयन ट्रायल 6 मई को
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : खेल विभाग, अंडमान और निकोबार प्रशासन, आगामी खेलो इंडिया बिच गेम्स 2025 की तैयारी के लिए बिच सॉकर (महिला) और बिच वॉलीबॉल (पुरुष) के लिए चयन ट्रायल आयोजित करेगा। राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन 19 से 24 मई तक दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के केंद्र शासित प्रदेश दीव में आयोजित किया जाएगा। खेलो इंडिया बिच गेम्स 2025 के अध्यक्ष के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागियों का चयन ओपन-एज कैटेगरी ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। चयन ट्रायल 6 मई को सुबह 8:00 बजे श्री विजयपुरम के कॉर्बिन कोव बिच पर होगा। इच्छुक एथलीटों को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ आयोजन स्थल पर सहायक निदेशक (खेल) को रिपोर्ट करना आवश्यक है। हालांकि आवश्यक दस्तावेजों को प्रस्तुत करना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहने वाले उम्मीदवारों को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। खेलो इंडिया बिच गेम्स 2025 में आठ खेल आयोजित होंगे, जिनमें 6 प्रतिस्पर्धी और दो प्रदर्शन खेल शामिल हैं, जो पूरे देश में समुद्र तट के खेल और फिटनेस को बढ़ावा देंगे। राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन 19 से 24 मई तक दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के केंद्र शासित प्रदेश दीव में आयोजित किया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in