खरगे ने BNP व तारिक रहमान को दी जीत की बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत पर उसके नेता तारिक रहमान को बधाई दी।
खरगे ने BNP व तारिक रहमान को दी जीत की बधाई
Published on

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत पर उसके नेता तारिक रहमान को बधाई दी और कहा कि एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश को सभी भारतीय नागरिकों का हमेशा सहयोग मिलेगा।

खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से, मैं तारिक रहमान और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बांग्लादेश में संसदीय चुनाव जीतने पर हार्दिक बधाई देता हूं। भारत और बांग्लादेश के बीच इतिहास, भाषा, संस्कृति तथा अनेक अन्य समानताओं के गहरे और मजबूत संबंध हैं।"

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्थिरता और शांति के लिए एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश को सभी भारतीय नागरिकों का हमेशा सहयोग प्राप्त रहेगा। बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार को जारी मतगणना के बीच बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने जीत का दावा किया।

कई मीडिया संस्थानों ने बताया कि 300 सदस्यीय संसद में बीएनपी ने 211 से सीटं जीत ली हैं। बहरहाल, निर्वाचन आयोग (ईसी) ने इस संबंध में अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in