बीटी रोड पर बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 5 घायल

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

खड़दह : खड़दह थाना क्षेत्र के निकट बीटी रोड पर एक तेज रफ्तार बस और खड़े ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। यह दुर्घटना उस समय घटी जब हावड़ा-बैरकपुर रूट की एक निजी बस सोदपुर से खड़दह की ओर आ रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर बस ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक के आगे खड़े ट्रक ड्राइवर और उसके सहयोगी (खलासी) सहित बस में सवार 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी खड़दह बलराम सेवा सदन अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खड़दह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने दुर्घटना के शिकार दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in