खड़दह में माध्यमिक परीक्षार्थी की रहस्यमय मौत

कई हड्डियां टूटी अवस्था में बरामद हुआ शव
khardah
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

खड़दह : खड़दह के रोहणा थाना अंतर्गत पातुलिया निवासी माध्यमिक परीक्षार्थी सागर चौधरी की अस्वाभाविक मौत को लेकर शनिवार को इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। शुक्रवार को माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट निकला था। सागर भी माध्यमिक में अच्छे नंबर से पास हुआ था। अपने नंबर को लेकर वह खुश था जिस कारण परिवारवालों को जरा भी अंदेशा नहीं था कि उसके साथ कुछ ऐसा हो जायेगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। शुक्रवार की रात को वह अपने कुछ दोस्तों से भी मिलने गया और इसके दूसरे दिन घर के निकट आम पेड़ के नीचे से उसका शव बरामद किया गया। सागर को मृत घोषित करने वाले डॉक्टरों ने परिवारवालों को जो बताया उससे से सभी स्पब्ध हो गये। सागर के शरीर के निचले हिस्से की कई हड्डियां टूट हुई थीं। मृतक के पिता शंभु चौधरी का कहना है कि सागर के पास आत्महत्या करने की कोई वजह नहीं थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। मृतक के परिवार ने जांच करने पहुंची पुलिस को बताया कि रात में एक फोन आने के बाद वह घर से बाहर गया था। फिलहाल पुलिस उसके मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है। घटनास्थल पर पहुंचे पातुलिया ग्राम पंचायत के उप प्रधान किशोर वैश्य ने कहा कि माध्यमिक परीक्षार्थी की मृत्यु दुःखद है। इसके पीछे जो भी कारण हो वह सामने आना चाहिए। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि किशोर की किसी से दुश्मनी थी या नहीं, उसे किसने फोन कर बुलाया था, फिलहाल इस दिशा में हम छानबीन कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि यह मामला हत्या का है या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुआ है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in