खड़दह में संपत्ति को लेकर दो परिवारों में घमासान, 9 घायल

khardah
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

खड़दह : खड़दह पालिका के 1 नंबर वार्ड के जीसी रोड इलाके में संपत्ति विवाद में भोला यादव व अशोक यादव के परिवारों के बीच शनिवार को घमासान हो गया। आरोप है कि दोनों परिवारों में बिहार की संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। वहीं इस विवाद को केंद्र कर यहां भी दोनों परिवारों के बीच आये दिन मारपीट व विवाद होता रहता था। शनिवार को भी भोला यादव व उसके साला अशोक यादव के बीच पुनः झगड़ा शुरू हुआ। बताया गया है कि पहले उनमें मारपीट शुरू हुई और फिर दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला शुरू कर दिया। इससे दोनों परिवारों के 9 लोग घायल हो गये जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बैरकपुर के बीएन बोस अस्पताल पहुंचाया गया जहां से 7 लोगों को कमरहट्टी के सागर दत्ता अस्पताल में रेफर कर दिया गया। रोहणा पुलिस का कहना है कि संपत्ति के विवाद के कारण ही दोनों परिवारों के सदस्यों में यह की मारपीट हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवायी गयी है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in