पटना में खान सर कोचिंग पर पथराव के बाद बड़ा एक्शन, ज्ञान बिंदु कोचिंग के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार

बिहार पुलिस भर्ती नतीजों पर दावों की जंग से भड़का विवाद, सम्मान समारोह पोस्टर विवाद के बीच फायरिंग के दावे, फॉरेंसिक जांच और कोचिंग संस्थानों पर सख्त नियमन की तैयारी
Coaching
Khan Sirफोटो इंटरनेट से
Published on

पटना : बिहार के पटना में मंगलवार रात खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट पर हुए पथराव और हंगामे के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव है और अब सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशनी आनंद, अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि, खान सर ने कल रात कोचिंग के बाहर फायरिंग का दावा किया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक अधिकारिक तौर पर फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल, घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने घटना के करीब 16 घंटे बाद साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

अब कोचिंग के लिए 'मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट' अनिवार्य

इस घटना ने राज्य में कोचिंग संस्थानों के नियमन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि बिहार में अब सभी कोचिंग संस्थान एक तय नीति के तहत चलेंगे। सरकार अगले तीन महीनों के भीतर एक व्यापक 'कोचिंग नीति' तैयार करेगी। इस नई नीति के तहत सभी संस्थानों के लिए 'मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट' अनिवार्य होगा। 

विवाद की जड़

वहीं इस विवाद की जड़ में हाल ही में आए बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम को माना जा रहा है। परीक्षा में 19838 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। खान सर ने दावा किया कि उनके संस्थान से 12 हजार से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है। वहीं, उसी कैंपस में स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने भी 10 हजार से अधिक छात्रों के चयन का दावा किया।

दोनों संस्थानों के बीच पहले से ही कड़वाहट थी, लेकिन आग में घी का काम तब किया जब खान सर के सम्मान समारोह का पोस्टर ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड पर लगा दिया गया। इसे लेकर दोनों संस्थानों के समर्थकों और संचालकों के बीच तनाव चरम पर था। खान सर ने आरोप लगाया है कि उन्हें कोचिंग उड़ाने की धमकी भी दी गई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in