नवान्न में पर्यटन की अहम बैठक, सीएम ने दिए कई जरूरी निर्देश

पर्यटन क्षेत्र को और अधिक आकर्षक बनाने पर दिया गया जोर
नवान्न में पर्यटन की अहम बैठक, सीएम ने दिए कई जरूरी निर्देश
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : नवान्न में मंगलवार को सीएम शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में राज्य के पर्यटन मंत्री डॉ. शंकर घोष, मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ. सुब्रत गुप्ता, मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रभात कुमार मिश्रा सहित राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सीएम ने राज्य में पर्यटन के विकास और पर्यटन क्षेत्र को और अधिक आकर्षक एवं आधुनिक बनाने को लेकर पर्यटन विभाग को कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिए। सीएम ने पर्यटन विभाग के अंतर्गत आने वाली सभी प्रकार की संपत्तियों के आधुनिकीकरण, रोपवे सेवा शुरू करने, रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा विभिन्न संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। इसके साथ ही पर्यटन विभाग में आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति और विभाग की अपनी पहल पर नए पर्यटन स्थलों के विकास पर भी चर्चा हुई।बैठक में वेडिंग टूरिज्म सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएम ने राज्य में पर्यटन की संभावनाओं को और व्यापक बनाने तथा पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर विशेष जोर दिया। मंत्री के अनुसार लोगो उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम उपस्थित रहेंगे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in