केरल को राजीव चंद्रशेखर के रूप में मिला नया अध्यक्ष

राजीव चंद्रशेखर बने केरल भाजपा के नए अध्यक्ष
केरल को राजीव चंद्रशेखर के रूप में मिला नया  अध्यक्ष
Published on

केरल - केरल राज्य को अपना नया भाजपा अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को केरल भाजपा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। एक बैठक के दौरान पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्राहलाद जोशी ने इस बात की घोषणा की। पार्टी नेताओं ने सर्वसम्मति से राजीव चंद्रशेखर को अपना नया अध्यक्ष चुना। सबका मानना है कि वि​भिन्न क्षेत्रों में राजीव का अनुभव केरल में भाजपा के उत्थान में तेजी लाने में मदद करेगा।

राजीव के पास काफी अनुभव है

राजीव चंद्रशेखर वर्तमान में 60 वर्ष के हैं। उनका पास दो दशक का सियासी अनुभव है। वह इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, कौशल विकास, उद्यमिता, जल शक्ति जैसे विभागों में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही वह तीन बार राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के लिए एक समय राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभाई थी।

2024 में हार गए थे चुनाव

2024 के लोकसभा चुनाव में राजीव ने कांग्रेस के दिग्गज नेता श​शि थरूर के ​खिलाफ केरल की तिरुअनंतपुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वह यह चुनाव 16,077 वोटों से हार गए थे। आपको बता दें कि राजीव का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनके माता पिता केरल के ही रहने वाले हैं। राजीव की पारिवारिक जड़े त्रिशूर से जुड़ी हुई हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in