केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, वी.डी. सतीशन ने ली शपथ

10 साल बाद UDF की वापसी, 20 मंत्रियों के साथ संभाली सत्ता; सादगी और खर्च कटौती के बड़े ऐलान
केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, वी.डी. सतीशन ने ली शपथ
Published on

कांग्रेस नेता V. D. Satheesan ने सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केरल के राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने उन्हें और उनके 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi Vadra समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

करीब 10 साल बाद कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने केरल में सत्ता में वापसी की है। 140 सदस्यीय विधानसभा में UDF ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसमें कांग्रेस 63 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि IUML को 22 सीटें मिलीं।

सतीशन के मंत्रिमंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Ramesh Chennithala, K Muraleedharan और Sunny Joseph समेत कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं। साथ ही सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस बार कैबिनेट में 14 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जो बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

शपथ लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सतीशन ने सादगी और खर्च में कटौती को लेकर बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने VIP कल्चर खत्म करने का ऐलान किया है। अब मुख्यमंत्री सिर्फ एक पायलट और एक एस्कॉर्ट गाड़ी के साथ ही यात्रा करेंगे। इसके अलावा मंत्रियों के लिए नई लग्जरी गाड़ियां नहीं खरीदी जाएंगी और पुरानी गाड़ियों का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के भीतर काफी चर्चा रही थी। केंद्रीय नेतृत्व की पसंद अलग बताई जा रही थी, लेकिन अंततः जनता और सहयोगी दलों के समर्थन से सतीशन को यह जिम्मेदारी मिली।

नई सरकार ने अपने पहले फैसलों के जरिए साफ संकेत दिया है कि वह सादगी और प्रशासनिक बदलाव पर जोर देना चाहती है। अब देखना होगा कि ये फैसले जमीनी स्तर पर कितना असर डालते हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in