केरल चुनाव : भाजपा की पहली सूची जारी

भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को क्रमशः नेमम और कझाकुट्टम विधानसभा सीटों से उम्मीदवार बनाया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर ( फाइल फोटो)
पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर ( फाइल फोटो)
Published on

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को क्रमशः नेमम और कझाकुट्टम विधानसभा सीटों से उम्मीदवार बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी की सूची के अनुसार, पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन को कंजीरापल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है जबकि पी सी जॉर्ज पूनजार विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे। इसमें कहा गया है कि आर श्रीलेखा वट्टियोरकावु और पद्मजा वेणुगोपाल प्रदेश के त्रिशूर सीट से उम्मीदवार होंगी। सूची में कहा गया है कि इसके अलावा राजी प्रसाद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुन्नाथुर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी, जबकि आर रश्मि कोट्टारक्करा से चुनाव लड़ेंगी।

पार्टी ने सोभा सुरेंद्रन को पलक्कड़ से, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से और कविता केएस को सुल्तान बथेरी (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया है। केरल में विधानसभा के लिये नौ अप्रैल को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती चार मई को होगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर ( फाइल फोटो)
बंगालः भाजपा की पहली सूची, फिर होगी ममता-शुभेंदु में चुनावी जंग

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in