बंगालः भाजपा की पहली सूची, फिर होगी ममता-शुभेंदु में चुनावी जंग

चुनाव घोषणा की दूसरे दिन ही भाजपा ने उम्मीदारों की सूची जारी।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on

कोलकाताः चुनाव की घोषणा के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पिछले चुनाव में भाजपा को 77 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार वह हर हाल में चुनाव जीतने की कोशिश में लगी है। नंदीग्राम और भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी को मैदान में भाजपा ने उतारा है।

शुभेंदु अधिकारी ने पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम में ममता बनर्जी को एक कड़े मुकाबले में हराया था, लेकिन ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भी चुनाव लड़ा था जहां से वह जीती थीं। इस बार भाजपा ने शुभेंदु को नंदीग्राम के साथ ही भवानीपुर से टिकट दिया है। शुभेंदु पहले से ही कह रहे थे कि वह भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे और जैसे नंदीग्राम में उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था, उसी तरह से वह भवानीपुर से भी उन्हें इस चुनाव में हराएंगे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर से इस बार टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव में वह दुर्गापुर बर्दवान सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गये थे, लेकिन लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले वह खड़गपुर सदर सीट से विधायक निर्वाचित हो चुके थे। भाटपाड़ा से अर्जुन सिंह के पुत्र पवन कुमार सिंह को फिर से टिकट मिला है।

अभिनेता से नेता बने रुद्रनील घोष को शिबपुर से, पूर्व क्रिकेटर अशोक दिंदा को मयना से, आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी को पांडेश्वर से, अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से, कृष्णेंदु मुखर्जी को आसनसोल उत्तर से, सजल घोष को बरानगर से और शंकर घोष को सिलीगुड़ी से टिकट दिया गया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in