Fire
समुद्र में जलता हुआ सिंगापुर का ध्वजवाहक कंटेनर जहाज -

जहाज में लगी आग, चालक दल भागा, अब भगवान भरोसे

केरल तट के पास जल उठा सिंगापुर का जहाज
Published on

कोच्चि : सिंगापुर के ध्वजवाहक कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 पर सोमवार सुबह केरल तट के पास आग लग गई। घटना के बाद जहाज एमवी वान हाई 503 पर सवार चालक दल के 22 सदस्यों में से 18 ने जहाज छोड़ दिया है और भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा उनका बचाव अभियान शुरू किया गया है।

आग लगी जहाज बिना नियंत्रण के गतिमान

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि जहाज में अभी आग लगी हुई है और वह बिना नियंत्रण के गतिमान है। भारतीय तटरक्षक जहाज सचेत, अर्नवेश, समुद्र प्रहरी, अभिनव, राजदूत और 18 सदस्य लाइफ सेविंग राफ्ट से बाहर निकले।सी-144 बचाव अभियान में शामिल हैं।

18 सदस्य लाइफ सेविंग राफ्ट से बाहर निकले

निचले डेक पर आग लगने की सूचना सबसे पहले सुबह करीब 10.30 बजे मुंबई स्थित समुद्री परिचालन केंद्र द्वारा कोच्चि स्थित समुद्री परिचालन केंद्र को दी गई। यह जहाज 270 मीटर लंबा है और मुंबई के रास्ते में था। आग लगने के बाद चालक दल के 18 सदस्य लाइफ सेविंग राफ्ट से बाहर निकले। चालक दल के चार सदस्य लापता बताए जा रहे हैं। यह जहाज 7 जून 25 को 22 क्रू मेंबर्स के साथ श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुआ था, जिसे 10 जून को पहुंचना था।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in