Breaking News-सिद्धारमैया कल दे सकते हैं इस्तीफा-कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की सभी तैयारियां पूरी!

Karnatak
सिद्धारमैया कल शाम 3 बजे दे सकते हैं इस्तीफा
Published on

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल शाम 3 बजे इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले राज्य में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।

दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई मैराथन बैठकों के बाद यह फैसला आकार लेता दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने सिद्धारमैया को पद छोड़ने के लिए मना लिया है, ताकि सत्ता का ट्रांजिशन बिना टकराव के पूरा हो सके। बताया जा रहा है कि उन्हें राज्यसभा सीट, दिल्ली की राजनीति में बड़ी भूमिका और उनके समर्थकों को नई सरकार में पर्याप्त प्रतिनिधित्व का ऑफर दिया गया है।

राजभवन से मिलने का समय मांगा

इधर, कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरवी देशपांडे ने भी दावा किया है कि स्वयं सिद्धारमैया ने उनसे इस्तीफे की बात कही थी । वहीं, खबरें हैं कि उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल से मिलने का समय भी मांगा है । सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार के साथ हालिया मुलाकात और दिल्ली में हाईकमान की सहमति के बाद सत्ता परिवर्तन की तस्वीर लगभग साफ हो गई है, हालांकि, सिद्धारमैया खेमे के कुछ मंत्री और समर्थक अब भी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं और चाहते हैं कि वह पद पर बने रहें ।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in