कपिल देव अभिषेक शर्मा को टीम में रखने के पक्ष में, पर क्यों?

पूर्व कप्तान कपिल देव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में अभिषेक शर्मा को खराब फॉर्म के बावजूद टीम में रखना चाहिये।
Abhishek scored fifty in 12 balls.
अभिषेक शर्मा ( फाइल फोटो )
Published on

नई दिल्लीः पूर्व कप्तान कपिल देव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में अभिषेक शर्मा को खराब फॉर्म के बावजूद टीम में रखना चाहिये। अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में एकमात्र अर्धशतक जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया है।

कपिल ने यहां गोल्फ के एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘अपनी टीम पर भरोसा रखो और प्रबंधन को खिलाड़ी पर भरोसा रखना चाहिये। अभिषेक को खुद पर भरोसा रखना होगा कि मैं खेल सकता हूं और मैं खेलूंगा।’’ भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को इंग्लैंड को सात रन से हराया ।

कपिल ने कहा कि उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि मैच इतना करीबी होगा। उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं लगा था कि भारत के 250 से ज्यादा रन होने के बाद कोई मुश्किल होगी। यह शानदार मैच था। भारत को जीत की बधाई लेकिन आखिर में जीत क्रिकेट की हुई। मैने इस मैच का पूरा मजा लिया लेकिन एक गेंदबाज के रूप में नहीं ।’’

Abhishek scored fifty in 12 balls.
T20 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ की दौड़ में सिर्फ एक भारतीय

उन्होंने भारी दबाव वाले मैच में जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि डैथ ओवरों में उसके प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि वह दुनिया का नंबर एक गेंदबाज क्यों है। उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह दुनिया का नंबर एक गेंदबाज हैं। वह सर्वश्रेष्ठ हैं और इसलिए क्योंकि दबाव में अच्छा प्रदर्शन करताहै।’’

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की तारीफ करते हुए कपिल ने कहा, ‘‘वह शानदार क्रिकेटर है। कई बार बड़े खिलाड़ी खराब दौर का सामना भी करते हैं जैसे कि अभिषेके साथ हो रहा है लेकिन अगर बड़े खिलाड़ी हैं तो वे वापसी करते हैं। संजू ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।’’

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in