

भाटपाड़ा : भाटपाड़ा थाने की पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात कांकीनाड़ा के कांटाडांगा इलाके में अभियान चलाया। इसकी जानकारी देते हुए बैरकपुर कमिश्नरेट के डीसी नार्थ गणेश विश्वास ने बताया कि मौके से अभियुक्त कृष मंडल उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देशी बंदूक व गोली बरामद की गयी। अभियुक्त पर कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहने का आरोप है। बताया गया है कि इलाके में अभियुक्त की संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस को खबर मिली थी जिसके आधार पर छापामारी कर हथियार के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को उसे बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया। उसे 7 दिनों की पुलिस हिरासत में लिया गया है। वह हथियार लेकर इलाके में क्यों गया था, उसकी क्या योजना थी, इन सभी दिशाओं में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।