कमरहट्टी: दुकान निर्माण की मांग को लेकर पार्षद के घर का घेराव

Kamarhatti: Councillor's house surrounded demanding construction of shop
प्रदर्शनकारियों से बात करतीं पार्षद
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

कमरहट्टी: कमरहट्टी नगर पालिका के 13 नंबर वार्ड के अंतर्गत आरियादह इलाके में दुकानदारों ने अपनी रोजी-रोटी की बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को पार्षद मिठू बसु के घर का घेराव किया। डीडी मंडल घाट आद्यापीठ के सामने वर्षों से व्यवसाय करने वाले दुकानदारों ने पार्षद के घर के सामने धरने पर बैठकर जोरदार नारेबाजी की और जल्द से जल्द दुकानें लगवाने की मांग की।

ड्रेनेज सफाई के नाम पर तोड़ी गई थीं दुकानें

पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले 30-35 वर्षों से आद्यापीठ के सामने फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। करीब चार महीने पहले कमरहट्टी नगर पालिका ने ड्रेनेज (नाली) की सफाई के नाम पर फुटपाथ की सभी दुकानों को तोड़कर हटा दिया था। सफाई का काम पूरा होने के बावजूद लगभग 16 से 20 दुकानदारों को दोबारा वहां बैठने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके चलते इन गरीब परिवारों के सामने अब भुखमरी की नौबत आ गई है।

पार्षद का आश्वासन: नगर पालिका से होगी बात

बढ़ते विरोध और नारेबाजी के बीच पार्षद मिठू बसु ने प्रदर्शनकारियों से बात की। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर आज ही नगर पालिका अधिकारियों से चर्चा करेंगी। पार्षद के इस भरोसे के बाद दुकानदारों ने फिलहाल अपना प्रदर्शन समाप्त किया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in