

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने हेयर स्ट्रीट पुलिस थाने में अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ बुधवार को इसी थाने में शिकायत दर्ज करा दी जिससे इन दोनों के बीच टकराव और बढ़ गया। बनर्जी ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘सी.वी. आनंद बोस ने समान उद्देश्य वाले राजनीतिक रूप से प्रेरित कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर जानबूझकर भड़काउ कुछ बयान दिए। राज्यपाल ने राजभवन परिसर में हथियारों और गोला-बारूद की तलाशी के लिए चलाए गए अभियान के बाद अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। यह कार्रवाई बनर्जी द्वारा पहले लगाए गए आरोपों से प्रेरित थी। राज्यपाल भवन के शीर्ष अधिकारियों ने बाद में कहा था कि ‘‘परिसर के अंदर ऐसा कुछ भी नहीं मिला’’ जो तृणमूल कांग्रेस सांसद के दावों की पुष्टि कर सके।