
सन्मार्ग संवाददाता
कालीगंज : कालीगंज में बमबारी में किशोरी की मौत की घटना में पुलिस ने दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के नाम गवाल शेख व विमल शेख हैं । गवाल तृणमूल बूथ अध्यक्ष बताया जाता है। विमल गवाल का बेटा है। मामले में कुल 24 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी गयी है। उक्त दोनों अभियुक्तों को लेकर अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई। मामले में पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात पुलिस ने अभियुक्त बाप-बेटे को पूर्व बर्दवान जिले से किया। अभियुक्तों को कोर्ट ने सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोप है कि 15 लोगों का अभी भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। बताया गया है कि अभियुक्त गवाल शेख घटना के बाद भागीरथी नदी पार कर बर्दवान जिले के कटवा भाग गया था। वहां से उसे गिरफ्तार किया गया। मृतक छात्रा तमन्ना खातून की मां ने कहा कि वह इस घटना को अंजाम देने वालों को जानती है। उन्होंने पुलिस को इस बारे में बताया है लेकिन फिर भी उन्हें अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।