काल बैसाखी : बारिश और तूफान ने ढाया कहर

बंगाल में बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
काल बैसाखी : बारिश और तूफान ने ढाया कहर
Published on

50–60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मंगलवार की रात को आए भारी तूफान और तेज बारिश के कारण लोगों का जीवन पटरी से उतर गया। रात को घर जाने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। विभिन्न रूटों पर ऑटो का चलना बंद हो गया। तूफान की रफ्तार कुछ ऐसी थी जैसे लगता था सब कुछ अपने साथ उड़ा कर ले जाएगा। तूफान की वजह से कई पेड़ उखड़ गए, बिजली के तार टूट गए और कई सड़कें बंद हो गईं। इसका अहसास दोपहर से ही होने लगा था। शाम होते होत आसमान काला होने लगा और रात को तूफान ने अपना रूप दिखा दिया। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तेज बारिश के साथ तूफान आया था। मौसम विभाग ने पहले ही ‘काल बैसाखी’ तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी। यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा।

रेड अलर्ट जारी, कई जिलों में सतर्कता

मौसम विभाग ने हावड़ा, हुगली, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर के अलावा कोलकाता, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने सभी को अनावश्यक बाहर जाने से बचने और घरों में रहने की सलाह दी थी। कोलकाता में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जो मौसम के सामान्य तापमान से 5 डिग्री कम होकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे वातावरण ठंडा और गीला हो गया।

बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

अलीपुर मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के जिलों के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग में विशेष रूप से भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर बंगाल के 5 जिलों में शुक्रवार तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। दक्षिण बंगाल में बारिश की तीव्रता बुधवार तक बनी रहने की संभावना है। शुक्रवार से बारिश में कमी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के निवासियों से सतर्क रहने, ऊंची जगहों पर विशेष ध्यान देने और यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in