काल बैसाखी : बारिश और तेज़ हवाओं से जनजीवन रहेगा प्रभावित

मौसम विभाग ने दक्षिण और उत्तर बंगाल में जारी किया अलर्ट, अगले रविवार तक तूफ़ानी हालात का अनुमान
काल बैसाखी : बारिश और तेज़ हवाओं से जनजीवन रहेगा प्रभावित
Published on: 

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई ज़िलों में मौसम विभाग ने काल बैसाखी को लेकर चेतावनी जारी की है। गुरुवार दोपहर को शहर के कई हिस्सों में तेज़ बारिश और झोंकेदार हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ।

मुख्य अलर्ट:

  • कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पूर्वी मेदिनीपुर: आज और शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश और 40–50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज हवाओं की संभावना।

  • बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम, पश्चिमी और पूर्वी बर्दवान, बीरभूम: हवाओं की रफ़्तार 60 किमी/घंटा तक जा सकती है।

  • मुर्शिदाबाद, नदिया, 24 परगना: तूफ़ानी मौसम अगले रविवार तक जारी रहने का अनुमान।

तापमान में उतार-चढ़ाव:

  • अगले दो दिनों में तापमान 2–3 डिग्री बढ़ सकता है।

  • इसके बाद दो दिन पारा गिरेगा और फिर अगले तीन दिनों में 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना।

उत्तर बंगाल:

  • दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार के लिए भारी बारिश की चेतावनी।

  • बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश और 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना।

  • अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट।

कोलकाता का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 25.8°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News