Summer Care : बस एक आम दूर करेगा आपके चेहरे का धाग

Published on

कोलकाता : आम एक सीजनल फ्रूट है जोकि गर्मियों में पाया जाता है। मैंगो मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन A, C और E और डाइटरी फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसलिए ये आपकी सेहत के बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी स्किन को भी ढेरों लाभ प्रदान कर सकता है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मैंगो फेस मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं। मैंगो फेस मास्क को दही की मदद से तैयार किया जाता है।। आम में विटामिन बी और विटामिन सी जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इस फेस मास्क को लगाने से आपकी स्किन में कोलेजन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे स्किन हाइड्रेट बनी रहती है जिससे आप ड्रायनेस की समस्या से बचे रहते हैं, तो चलिए जानते हैं (How To Make Mango Face Mask) मैंगो फेस मास्क कैसे बनाएं…
मैंगो फेस मास्क बनाने की आवश्यक सामग्री-
2 चम्मच मैंगो पल्प
1 चम्मच योगर्ट
1 चम्मच शहद
मैंगो फेस मास्क कैसे बनाएं?
मैंगो फेस मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें। फिर आप इसमें मैंगो पल्प, योगर्ट और शहद डालें। इसके बाद आप इन चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। अब आपका मैंगो फेस मास्क बनकर तैयार हो चुका है।
मैंगो फेस मास्क कैसे इस्तेमाल करें?
मैंगो फेस मास्क को लगाने से पहले अपने फेस को साफ करके पोंछ लें।
फिर आप तैयार मास्क को अपने पूरे फेस पर अच्छी तरह से लगा दें।
इसके बाद आप इसको करीब 15 से 20 मिनट तक लगाकर सुखाएं।
फिर आप साधारण पानी की मदद से धोकर साफ कर लें।
अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस मास्क को हफ्ते में कम से कम 1 बार जरूर लगाएं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in