शादी के महज चार दिन बाद पति फरार, ससुराल के सामने धरने पर बैठी नवविवाहिता

Just four days after the wedding, the husband absconded, and the newlyweds staged a sit-in protest in front of their in-laws' house.
सांकेतिक फोटो
Published on

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के शासन इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता अपने पति के साथ संसार बसाने की मांग को लेकर ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले सोमवार को आमडांगा के साधनपुर की रहने वाली साबिना का विवाह शासन के अब्दुल ओदूत के साथ पूरे रीति-रिवाज और रजिस्ट्री के साथ संपन्न हुआ था। लेकिन शादी की खुशियां हफ्ते भर भी नहीं टिक पाईं।

आरोप है कि शुक्रवार को अब्दुल ओदूत अचानक साबिना को उसके मायके छोड़ आया और उसके बाद से ही वह लापता हो गया। दो दिनों तक जब पति से कोई संपर्क नहीं हो पाया, तो साबिना रविवार को अपने ससुराल पहुंची। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि घर के दरवाजे पर ताला लटका है और ससुराल वाले गायब हैं। कोई रास्ता न देख, साबिना घर के सामने ही धरने पर बैठ गई। साबिना के परिवार का आरोप है कि शादी के महज चार दिन बाद ओदूत ने यह कहते हुए रिश्ता तोड़ने की बात कही कि वह अब घर नहीं बसाना चाहता।

ताला बंद कर घर से गायब हुआ परिवार

साबिना ने बताया कि यह ओदूत की तीसरी और उसकी खुद की दूसरी शादी थी, और दोनों पक्षों ने सब कुछ जानकर ही यह रिश्ता तय किया था। अब जब कानूनी रूप से शादी (रजिस्ट्री) हो चुकी है, तब पति का पीछे हटना समझ से परे है। फिलहाल ओदूत और उसके परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जबकि पीड़ित महिला न्याय की आस में ससुराल की दहलीज पर डटी हुई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in