दक्षिणी ईरान में चाकू से हमला कर न्यायाधीश की हत्या

जाने क्या है पूरा मामला
दक्षिणी ईरान में चाकू से हमला कर न्यायाधीश की हत्या
Published on: 

तेहरान : दक्षिणी ईरान के शिराज शहर में मंगलवार सुबह एक न्यायाधीश की चाकू से हमला कर उस वक्त हत्या कर दी गई जब वह अपने काम पर जा रहे थे। सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ की खबर में इस हत्या को ‘आतंकवादी कृत्य’ बताया गया। खबर में कहा गया कि इस घटना में संलिप्त दो अज्ञात हमलावर अभी फरार हैं। न्यायाधीश की पहचान एहसुम बाघेरी (38) के रूप में हुई, जो शहर के न्यायिक विभाग में काम करते थे।

बाघेरी ने पहले ‘रेवलूशनेरी’ अदालत में अभियोजक के रूप में काम किया था। ‘रेवलूशनेरी’ अदालत में सुरक्षा और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामलों की सुनवाई होती है। किसी भी समूह ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ईरान में पहले भी न्यायाधीशों की हत्या के मामले सामने आ चुके हैं। एक व्यक्ति ने जनवरी में ईरान की राजधानी तेहरान में उन दो न्यायाधीशों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिन्होंने अस्सी के दशक में बड़ी संख्या में विद्रोहियों को मृत्युदंड दिया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News