

नयी दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नड्डा को बृहस्पतिवार को एम्स में भर्ती कराया गया और उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई। अस्पताल ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए हृदय रोग विभाग में भर्ती किया गया है।
अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की 13 अगस्त, 2026 की शाम को बेचैनी की शिकायत के बाद जांच की गई, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी। उनकी हालत अभी स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है।’’