AI की वजह से नौकरियां नहीं जाने वाली - France में बोले PM मोदी

रोजगार का स्वरूप बदलेगा, संकट नहीं आएगा - PM
AI की वजह से नौकरियां नहीं जाने वाली - France में बोले PM मोदी
Published on: 

नई दिल्ली - आज यानी 11 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस के ग्रैंड पैलेस में AI एक्शन को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा "AI पहले से ही हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और यहां तक ​​कि हमारे समाज को नया आकार दे रहा है। AI आज वक्त की जरूरत है। हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा टेलेंट है। हम लोगों ने डाटा को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की है। AI का भविष्य काफी अच्छा है। कुछ लोग मशीनों की ताकत बढ़ने से चिंता में हैं लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि "AI से नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। AI 'कोड फॉर ह्यूमैनिटी' लिख रहा है। इससे लाखों लोगों की जिंदगियां बदल रही है। वक्त के साथ-साथ रोजगार का स्वरूप भी बदल रहा है। हमें AI से रोजगार के संकट पर ध्यान देना होगा। इतिहास गवाह है तकनीक नौकरियां नहीं लेती। AI हमारी राजनीति, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज को सकारात्मक तरीके से बदल रहा है। यह मानवता के लिए मददगार है। यह समाज और सुरक्षा के लिहाज से बहुत जरूरी है।"

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News