झारखंडः जंगली हाथियों के हमले में एक परिवार के चार लोगों समेत छह की मौत

वन अधिकारी के मुताबिक हाथियों का यह झुंड पिछले कुछ दिनों से बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग जिलों में घूम रहा है और इस झुंड ने इससे पहले बोकारो में लोगों पर हमला किया था।
हाथियों के दल की फाइल फोटो
हाथियों के दल की फाइल फोटो
Published on

रांचीः झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को जंगली हाथियों के झुंड के हमले में एक परिवार के चार सदस्यों सहित छह लोगों की मौत हो गई। इन हाथियों ने बोकारों में भी लोगों पर हमले किये थे।

हजारीबाग पूर्व के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) विकास कुमार उज्ज्वल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पिछले कुछ दिनों में कई लोगों पर हमला कर चुका हाथियों का झुंड बृहस्पतिवार रात को चुरचू प्रखंड के गोंडवार गांव में घुस गया और शुक्रवार तड़के हाथियों के इस झुंड के हमले मे छह लोगों की मौत हो गई।

उज्ज्वल ने कहा, ‘‘मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि बच्चे को इलाज के लिए हजारीबाग के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उज्ज्वल ने बताया कि हाथियों का यह झुंड पिछले कुछ दिनों से बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग जिलों में घूम रहा है और इस झुंड ने इससे पहले बोकारो में लोगों पर हमला किया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in