नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पार्थिव शरीर पहुंचा रांची

ramdas_soren
Published on

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह रांची लाया गया। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा लाया गया और इसे विधानसभा परिसर में रखा जाएगा। जहां मंत्री, विधायक और नेता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के कई नेता रांची हवाई अड्डे पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें कि दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सोरेन का शुक्रवार रात निधन हो गया था।

जानें कहां-कहां ले जाया जाएगा शव

रामदास सोरेन के निजी सचिव अजय सिन्हा ने एक बयान में कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर सुबह रांची के बिसरा मुंडा हवाई अड्डे पर लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा परिसर में रखा जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

अजय सिन्हा ने कहा कि इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला ले जाया जाएगा, जहां यह मऊ भंडार मैदान और झामुमो शिविर कार्यालय में रखा जाएगा। झामुमो नेता को दो अगस्त को आवास में बाथरूम में गिरने के बाद जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

बता दें कि 62 वर्षीय रामदास सोरेन की हालत गंभीर थी और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर कुछ दिनों से रखा गया था। रामदास सोरेन की मौत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा... अंतिम जोहार दादा...। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही हेमंत सोरेन के पिता व झारखंड के पूर्व मुख्यंत्री शिबू सोरेन का भी निधन हो गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in