

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : हाई कोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने जमात ई उलेमा को सभा करने की अनुमति दे दी है। उनकी तरफ से धर्मतल्ला में तीन दिनों तक सभा करने की अनुमति देने के लिए अपील की गई थी। जस्टिस भट्टाचार्य ने सिर्फ एक दिन के लिए राजा सुबोध मलिक स्क्वायर में सभा करने की अनुमति दी है। यह सभा तीन बजे शुरू की जा सकती है और इसमें अधिकतम पांच सौ लोग हिस्सा ले सकते हैं। जस्टिस भट्टाचार्य ने सवाल किया की सभा की ऐसी क्या अहमियत है की धर्मतल्ला जैसे स्थान में तीन दिन सभा करना चाहते हैं। यह सभा छह सितंबर को की जा सकेगी और इसके साथ शर्तें भी लागू होगी। ध्वनि प्रदूषण नियम का पालन करते हुए सभा में हैंड माइक का इस्तेमाल कर सकेंगे।