दीपू दास की मौत पर रोटी सेंक रही हैं जमात व भाजपा : अभिषेक

पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उठाये सवाल।
दीपू दास की मौत पर रोटी सेंक रही हैं जमात व भाजपा : अभिषेक
Published on: 

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को तृणमूल भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बांग्लादेश के युवक दीपू चंद्र दास की हत्या को लेकर जमात और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस नृशंस हत्या को राजनीतिक हथियार बनाकर भाजपा और जमात अपने-अपने हित साधने में जुटी हैं।

अभिषेक ने कहा कि भाजपा हर संवेदनशील घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करती है। उन्होंने पुलवामा से लेकर मयमनसिंह तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा मौतों पर राजनीति करती रही है। मयमनसिंह के भालुका इलाके में 25 वर्षीय दीपू चंद्र दास की हत्या के संदर्भ में उन्होंने सवाल उठाया कि इस हत्या के पीछे किसकी उकसाहट थी और कौन इस घटना से राजनीतिक फायदा उठा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में उकसावे की भूमिका जमात निभा रही है, जबकि भारत में भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मानवाधिकार उल्लंघन जैसे गंभीर मामलों पर चुप्पी कतई स्वीकार्य नहीं। अभिषेक ने बांग्लादेश के साथ कूटनीतिक स्तर पर सीधी बातचीत की मांग भी की।

दीपू दास की मौत पर रोटी सेंक रही हैं जमात व भाजपा : अभिषेक
क्यों 1907 से एक मंदिर के लिए लड़ रहे हैं Thailand-Cambodia?
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in