जयशंकर-वोंग की अहम बातचीत, पश्चिम एशिया संकट पर मंथन

गैस ठिकानों पर हमलों के बीच भारत-ऑस्ट्रेलिया ने साझा किए विचार, हिंद-प्रशांत पर भी चर्चा
जयशंकर-वोंग की अहम बातचीत, पश्चिम एशिया संकट पर मंथन
Published on

नई दिल्ली : S. Jaishankar ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री Penny Wong से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में जारी संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की। बातचीत ऐसे समय में हुई है जब Iran और Israel के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों को लेकर वैश्विक चिंता गहरा गई है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने वोंग के साथ पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विचार साझा किए और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के मुद्दों पर भी चर्चा की। गौरतलब है कि हाल ही में South Pars Gas Field पर इजराइल के हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कतर के Ras Laffan Industrial City समेत कई प्रमुख ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया।

इन घटनाओं के बाद वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया की यह बातचीत भी इसी दिशा में अहम मानी जा रही है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in