जगतबल्लभपुर में दो गुटों में मारपीट, कई घायल

Jagatballavpur Clash: Dispute Over Road Width Turns Violent, Several Women Injured in Howrah
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : तालाब घाट तक जाने वाले रास्ते की चौड़ाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोविंदपुर बाटन इलाके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 5 से 6 महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पम्पा घरामी नामक महिला अपनी जमीन पर नया मकान बनवा रही थी। आरोप है कि कुछ स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में बाधा डालते हुए पोखर घाट तक जाने वाले रास्ते की चौड़ाई 4 फीट के बजाय 6 फीट करने की मांग की। इसको लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द ही झड़प में बदल गया।

पम्पा घरामी का आरोप है कि विरोध करने पर उन पर और परिवार की अन्य महिलाओं पर बांस, लाठी और ईंट से हमला किया गया। मारपीट में कई महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने घटना के पीछे राजनीतिक प्रतिशोध का भी आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर जगतबल्लभपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in