जगदल में सट्टा-जुआ, लोटो और तालाब भराई पर लगेगी लगाम : विधायक

Jagaddal MLA Warning: Crackdown on Gambling, Loto, and Illegal Pond Filling
जगदल के विधायक डॉ. राजेश कुमार संवाददाताओं को संबोधित करते हुए
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

जगदल : जगदल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य के पूर्व डीजीपी आईपीएस डॉ. राजेश कुमार ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जगदल विधानसभा क्षेत्र में सट्टा, जुआ, लोटो जैसे अवैध कारोबार और तालाबों की अवैध भराई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डॉ. राजेश कुमार ने भाटपाड़ा, जगदल, वासुदेवपुर और शिवदासपुर थाना क्षेत्रों के प्रभारियों (ओसी) को इन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर मंडल अध्यक्षों तक सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अवैध कार्यों को संरक्षण देने या उनमें शामिल होने का प्रयास न करे।

असामाजिक गतिविधियों से मुक्त रखना उनकी प्राथमिकता है

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जगदल विधानसभा क्षेत्र को अपराध और असामाजिक गतिविधियों से मुक्त रखना उनकी प्राथमिकता है। प्रशासन और संगठन दोनों को मिलकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी होगी। विधायक ने दोहराया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का संदेश दिया गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in