ITC बंगाल में तीन और होटल खोलने की तैयारी में

आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन संजीव पुरी ने पश्चिम बंगाल में कंपनी के होटल क्षेत्र का विस्तार करने की योजना की घोषणा की।
ITC बंगाल में तीन और होटल खोलने की  तैयारी में
Published on

कोलकाताः आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन संजीव पुरी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में कंपनी के होटल क्षेत्र का विस्तार करने की योजना की घोषणा की। इसके तहत पहले से निर्माणाधीन पांच होटलों के अलावा तीन नए होटल खोले जाएंगे।

पुरी ने व्यापार और उद्योग सम्मेलन 2025 में कहा कि आईटीसी दार्जिलिंग, कुर्सियांग और सुंदरबन में तीन होटल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य की बढ़ती पर्यटन संभावनाओं का लाभ उठाना है। उन्होंने कहा, "ये परियोजनाएं बंगाल के होटल क्षेत्र में आईटीसी की उपस्थिति को और मजबूत करेंगी।" हालांकि उन्होंने पूंजीगत व्यय और अन्य विवरणों के बारे में जानकारी नहीं दी।

कंपनी ने 10 वर्षों में एक अरब डॉलर निवेश किया

वर्तमान में आईटीसी पश्चिम बंगाल में सात होटल संचालित करती है। इसके अलावा कंपनी पांच और होटल बना रही है, जिनमें सिलीगुड़ी में नए ब्रांड का एक लक्जरी होटल भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कंपनी 115 वर्षों से कोलकाता में मौजूद है और कृषि, विनिर्माण और सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करती है। आईटीसी ने पिछले 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल में लगभग एक अरब डॉलर का निवेश किया है। उन्होंने कहा, "बंगाल अब भविष्य के लिए तैयार है।"

पुरी ने राज्य में आईटीसी के विस्तार के पीछे शासन और अवसरों को प्रमुख प्रेरक कारक बताया। आईटीसी की राज्य में 20 विनिर्माण इकाइयां हैं, जिनमें से छह कंपनी के स्वामित्व में हैं।

ITC बंगाल में तीन और होटल खोलने की  तैयारी में
ममता ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा - राज्य में गांधी के नाम पर रखेंगे रोजगार योजना का नाम
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in