सेकेंड बेली ब्रिज को चालू होने में लग सकता है इतना समय

सेकेंड बेली ब्रिज से बड़े वाहनों की भी आवाजाही संभव होगी
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : लेकटाउन वीआईपी रोड और साल्टलेक को जोड़ने वाले केस्टोपुर कैनल पर सेकेंड बेली ब्रिज का काम तेजी से जारी है। केएमडीए द्वारा इस बेली ब्रिज को फाइनल करने में जुटा हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यातायात के लिए इसे चालू करने में अगले साल मार्च तक का टार्गेट रखा गया है। हालांकि इससे पहले भी इसे पूरा किया जा सकता है। यहां उल्लेखनीय है कि यह सेकेंड बेली ब्रिज पूरा हो जाने से बड़े वाहनों के आवागमन की भी क्षमता होगी। यह दक्षिणदाड़ी के निकट है।

दोनों ओर से आ सकेंगे वाहन

यह सेकेंड बेली ब्रिज के पूरा होने से कई फायदे होंगे। ट्रैफिक को एक ओर गति मिलेगी, लोगों को भी इससे फायदा होगा। एक अधिकारी के मुताबिक इस पर न केवल छोटे वाहन बल्कि बड़े वाहन जैसे ट्रक बसों की भी आवाजाही हो सकेगी। 10 से 12 चक्का वाले ट्रकों के जाने से भी कोई दिक्कत नहीं होगी। इस तरह से तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में बेली ब्रिज, जो लेकटाउन फुटओवर ब्रिज के बगल में स्थित है, केवल वीआईपी रोड से साल्टलेक में प्रवेश करने वाले एकतरफ़ा यातायात के लिए है। यह ब्रिज (पहला) सितंबर 2019 में वीआईपी रोड से साल्टलेक में प्रवेश करने के लिए एक वैकल्पिक एकतरफा मार्ग के रूप में स्थापित किया गया था।

सेकेंड बेली ब्रिज की रूपरेखा

सेकेंड बेली ब्रिज, यह करीब 42.6 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा होगा। ब्रिज का ऊपरी ढांचा गार्डनरीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा किया गया, बाकी केएमडीए द्वारा काम किया जा रहा है। साल्टलेक और वीआईपी रोड के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in