बलात्कारियों को एनकाउंटर में मार देना उचित – शुभेंदु

बलात्कारियों को एनकाउंटर में मार देना उचित – शुभेंदु
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : माटीगारा की घटना का जिक्र करते हुए विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आराेप लगाया कि राज्य में महिलाओं को सुरक्षा देने में ममता सरकार फेल है। यहां तक कि स्कूली छात्राओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है। पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जरूरत पड़े तो बलात्कारियों को एनकाउंटर कर मार देना उचित है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का अनुसरण करना उचित होगा। बीजेपी का आरोप है कि स्टूडेंट का रेप और मर्डर हुआ है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in