ऐसा लगता है जैसे आप डलास में नहीं पाकिस्तान में हैं: अपने देश पर अमेरिकी सांसद ने ऐसा क्यों कहा?

अमेरिका के एक सांसद ने टेक्सास राज्य के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे ‘‘इस्लामीकरण’’ पर चिंता व्यक्त की है।
ऐसा लगता है जैसे आप डलास में नहीं पाकिस्तान में हैं: अपने देश पर अमेरिकी सांसद ने ऐसा क्यों कहा?
Published on

न्यूयॉर्कः अमेरिका के एक सांसद ने टेक्सास राज्य के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे ‘‘इस्लामीकरण’’ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि वहां के स्थानीय मॉल में जाकर ‘‘ऐसा लगता है जैसे आप डलास में नहीं पाकिस्तान में हैं।’’

सांसद ब्रैंडन गिल ने शुक्रवार को ‘रियल अमेरिकाज वॉयस’ के साथ साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘‘मुझे अपने मतदाताओं से लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं जो डलास क्षेत्र के इस्लामीकरण को लेकर बेहद चिंतित हैं।’’

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को ‘‘उन मस्जिदों के बारे में सुनने को मिल रहा है जो उस जमीन के पास बन रही हैं जिस पर उनका या उनके परिवार का पीढ़ियों से मालिकाना हक रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा पूरा समुदाय बदल रहा है। आप अपने क्षेत्र के लोगों को अपने स्थानीय मॉल में जाने की बात करते हुए सुनते हैं और जब आप चारों ओर देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि आप डलास, टेक्सास में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हैं। यह एक समस्या है।’’

ऐसा लगता है जैसे आप डलास में नहीं पाकिस्तान में हैं: अपने देश पर अमेरिकी सांसद ने ऐसा क्यों कहा?
कोई दोहरा रवैया नहींः पीएम मोदी ने मलेशिया को आतंकवाद पर दिया स्पष्ट संदेश

अमेरिका को खत्म कर रहा इस्लामी प्रवास

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘बड़े पैमाने पर हो रहा इस्लामी प्रवास उस अमेरिका को खत्म कर रहा है जिसे हम जानते हैं और प्यार करते हैं।’’ गिल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में टेक्सास के 26वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

गिल 2024 में कांग्रेस के लिए चुने गए थे और वह प्रतिनिधि सभा की न्यायपालिका, बजट और निगरानी समितियों में कार्यरत हैं। इनमें डीओजीई (डेलिवरिंग ऑन गवर्नमेंट एफिशिएंसी) उपसमिति भी शामिल है ‘‘जिसमें वह सीमा को सुरक्षित करने, जीवन की रक्षा करने, सरकारी अपव्यय को खत्म करने और अमेरिका की आर्थिक शक्ति को बहाल करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं’’।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in