इजराइल के विदेश मंत्रालय ने पोप के निधन पर शोक संदेश वाली पोस्ट हटाई

पोस्ट पर कुछ राजदूत, खासतौर पर कैथलिक बहुल देशों में कार्यरत राजनयिक नाराज थे
इजराइल के विदेश मंत्रालय ने पोप के निधन पर शोक संदेश वाली पोस्ट हटाई
Published on: 

यरूशलम : इजराइल के विदेश मंत्रालय ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक संदेश वाली पोस्ट हटा ली है। मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करने और तुरंत इसे हटाने के अपने निर्णय पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पोस्ट में लिखा था, ‘पोप फ्रांसिस, आपकी आत्मा को शांति मिले। उनकी स्मृतियां आशीर्वाद बनी रहें।’

इजराइली मीडिया के अनुसार इस पोस्ट पर कुछ राजदूत, खासतौर पर कैथलिक बहुल देशों में कार्यरत राजनयिक नाराज थे। पोप फ्रांसिस गाजा में इजराइल के युद्ध की आलोचना करते थे और वहां कैथलिक चर्च के बेहद करीब थे, लेकिन उन्होंने हमास से बंधकों को रिहा करने का आह्वान भी किया था और यहूदी विरोधी भावना में वृद्धि की निंदा की थी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पोप के निधन पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News