इजराइली सेना का ईरानी नागरिकों को अलर्ट: रात 9 बजे तक ट्रेन से बचें

सोशल मीडिया पर चेतावनी, हवाई हमलों में नए लक्ष्य हो सकते हैं
इजराइली सेना का ईरानी नागरिकों को अलर्ट: रात 9 बजे तक ट्रेन से बचें
Published on

दुबई : इजराइली सेना ने मंगलवार को ईरान के नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे तक ट्रेन में यात्रा करने से बचें। इससे संकेत मिलता है कि इजराइल के हवाई हमलों में नए स्थान निशाने पर हो सकते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा गया, “आपकी मौजूदगी आपके जीवन को खतरे में डाल सकती है।”

ईरान में इंटरनेट पर कई सप्ताह से पाबंदी लगी हुई है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि आम ईरानी इस चेतावनी तक पहुँच पाएंगे या नहीं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in