लेबनान में और आगे बढ़ेगा इज़राइल, रक्षा मंत्री का आदेश: ‘नई रणनीतिक चौकियां कब्ज़े में लें’

इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा है कि उन्होंने सेना को लेबनान में अतिरिक्त रणनीतिक ठिकानों पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया है।
लेबनान में और आगे बढ़ेगा इज़राइल, रक्षा मंत्री का आदेश: ‘नई रणनीतिक चौकियां कब्ज़े में लें’
Published on

इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा है कि उन्होंने सेना को लेबनान में अतिरिक्त रणनीतिक ठिकानों पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया है। यह फैसला इज़राइल की उत्तरी सीमा पर बढ़ते तनाव और हिज़्बुल्लाह की ओर से जारी रॉकेट हमलों के बीच लिया गया है।

सोशल मीडिया पर जारी बयान में काट्ज़ ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मिलकर यह मंजूरी दी गई है कि सेना लेबनान के अंदर आगे बढ़कर ऐसे इलाकों पर कब्ज़ा करे, जो इज़राइली सीमा से लगे बस्तियों पर होने वाली गोलीबारी को रोकने में मददगार हों। उनके अनुसार, यह कदम सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।

काट्ज़ ने यह भी कहा कि इज़राइली सेना लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर पूरी ताकत से कार्रवाई जारी रखे हुए है। उन्होंने दावा किया कि इज़राइल की ओर दागे गए रॉकेटों की कीमत हिज़्बुल्लाह को चुकानी पड़ेगी और वह “भारी कीमत” अदा कर रहा है तथा आगे भी करेगा।

यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों पक्षों के बीच सीमा पर झड़पें तेज़ हो गई हैं। क्षेत्र में जारी सैन्य गतिविधियों से व्यापक संघर्ष की आशंका और गहरी होती दिख रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in