इजराइल युद्ध समाप्त करने को तैयार, पर शर्तें लागू हैं...

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का सोमवार को 17वां दिन है और युद्ध समाप्त होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा।
भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ( फाइल फोटो )
भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ( फाइल फोटो )
Published on: 

नई दिल्लीः भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने सोमवार को कहा कि अगर ईरान अपना रुख बदलता है तो हम युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का सोमवार को 17वां दिन है। अजार ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले कुछ दिनों में इजराइल ने ‘‘कूटनीतिक माध्यमों’’ से बातचीत की और अमेरिका तथा क्षेत्र के अन्य देशों में अपने साझेदारों से भी परामर्श किया। उन्होंने कहा कि इस परामर्श में वह देश भी शामिल थे, जिनके साथ इजराइल के राजनयिक संबंध नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “हम हमेशा कूटनीति के पक्षधर हैं। दुर्भाग्य से, कूटनीति के इतने प्रयास विफल हो गए कि हमें सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी। हमें उम्मीद है कि हमारी सैन्य कार्रवाई के परिणामस्वरूप कूटनीति फिर से प्रासंगिक हो जाएगी।” अजार ने यह भी कहा कि सैन्य कार्रवाई के माध्यम से, “हमने ईरान की मिसाइल दागने की क्षमता को काफी हद तक कम कर दिया है।”

अजार ने पत्रकारों से कहा, “इस समय हम ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण कर रहे हैं। ईरान बेहद मुश्किल स्थिति में है।” उन्होंने कहा, “अगर ईरान अपना रुख बदलता है और इजराइल को मान्यता देता है तो भविष्य ‘उज्ज्वल’ होगा।”

भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ( फाइल फोटो )
ऑस्कर: कौन हैं माइकल बी. जॉर्डन जिन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in