आइलैंड सी-फूड फेस्टिवल-2026 में शेफ प्रतियोगिता, टूना क्लस्टर पर फोकस

आइलैंड सी-फूड फेस्टिवल-2026 में शेफ प्रतियोगिता, टूना क्लस्टर पर फोकस
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : अंडमान तथा निकोबार प्रशासन के मत्स्य विभाग द्वारा सूचना, प्रचार एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से 15 एवं 16 जनवरी, 2026 को मरीना पार्क स्ट्रेच रोड, श्री विजय पुरम में “आइलैंड सी-फूड फेस्टिवल-2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी), हैदराबाद के वित्तीय सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह में टूना क्लस्टर विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। आइलैंड सी-फूड फेस्टिवल के अंतर्गत मत्स्य विभाग पुरुष एवं महिला वर्ग में “शेफ प्रतियोगिता” के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इच्छुक प्रतिभागी अपने घर पर समुद्री भोजन (सी-फूड) से बने व्यंजन तैयार कर 15 जनवरी, 2026 को महोत्सव स्थल पर निर्धारित स्थान पर अपने द्वीपीय सी-फूड व्यंजनों का प्रदर्शन कर सकते हैं। व्यंजनों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा तैयारी एवं प्रस्तुति के आधार पर किया जाएगा तथा विजेताओं को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

इच्छुक प्रतिभागी अपनी सहभागिता की सहमति व्यक्तिगत रूप से सहायक निदेशक (मत्स्य) (मुख्यालय-2), मत्स्य निदेशालय, अंडमान तथा निकोबार प्रशासन, लॉ कॉलेज के सामने, मोहनपुरा, श्री विजय पुरम-744101 में या फोन के माध्यम से जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर-8900973237 पर संपर्क किया जा सकता है।

मत्स्य विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पुरूष एवं महिला शेफ प्रतियोगिता में भाग लेने की सहमति जमा करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी, 2026 को अपराह्न 3 बजे तक है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in