लंबे इंतजार के बाद ISI को नया निदेशक

भारतीय सांख्यिकीय संस्थान (आईएसआई) ने प्रख्यात गणितज्ञ अमर्त्य कुमार दत्ता को बुधवार से संस्था का नया पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है।
भारतीय सांख्यिकीय संस्थान के प्रख्यात गणितज्ञ अमर्त्य कुमार दत्ता ( फाइल फोटो )।
भारतीय सांख्यिकीय संस्थान के प्रख्यात गणितज्ञ अमर्त्य कुमार दत्ता ( फाइल फोटो )।
Published on

कोलकाताः भारतीय सांख्यिकीय संस्थान (आईएसआई) ने प्रख्यात गणितज्ञ अमर्त्य कुमार दत्ता को बुधवार से संस्था का नया पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी। इस प्रमुख संस्थान की पिछली पूर्णकालिक निदेशक संघमित्रा बंद्योपाध्याय थीं, जिनका कार्यकाल पिछले साल सितंबर में समाप्त हो गया था, जिसके बाद से कार्यवाहक निदेशक आईएसआई का नेतृत्व कर रहे थे।

अधिसूचना के मुताबिक, ‘‘प्रोफेसर अमर्त्य कुमार दत्ता को एक अप्रैल, 2026 से पांच वर्ष की अवधि के लिए या उनकी सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त होने तक, जो भी पहले हो, भारतीय सांख्यिकी संस्थान के निदेशक के रूप में नियुक्त किया जाता है।’’ दत्ता संस्थान में गणित के प्रोफेसर हैं। उनका चयन आईएसआई परिषद द्वारा गठित तीन सदस्यीय खोज समिति द्वारा किया गया था। वह निवर्तमान कार्यवाहक निदेशक अयानेंद्रनाथ बसु का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 30 मार्च को समाप्त हो गया।

भारतीय सांख्यिकीय संस्थान के प्रख्यात गणितज्ञ अमर्त्य कुमार दत्ता ( फाइल फोटो )।
राष्ट्रपति की मंजूरी से ट्रांसजेंडर जीवन में नई रोशनी

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in