सोशल मीडिया पर ईरान की कूटनीति, तंज भरे पोस्ट वायरल

सीज़फायर के दौरान ईरानी दूतावासों ने डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर हास्य और सांस्कृतिक तंज के जरिए दिया जवाब
सोशल मीडिया पर ईरान की कूटनीति, तंज भरे पोस्ट वायरल
Published on

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का नाजुक सीज़फायर जारी है, लेकिन कूटनीति सिर्फ बातचीत की टेबल तक सीमित नहीं है। सोशल मीडिया पर भी ईरान अपने अंदाज में जवाब दे रहा है। दुनिया भर में ईरानी दूतावास लगातार अमेरिका के दबाव और डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर तंज भरे पोस्ट कर रहे हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

हाल ही में ट्यूनिस स्थित ईरानी दूतावास ने होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर एक दिलचस्प पोस्ट किया। पोस्ट में ईरानी संस्कृति के “तआरुफ” यानी शिष्टाचार का जिक्र करते हुए लिखा गया कि अगर होरमुज़ जलडमरूमध्य में आपको कुछ खास वाक्य सुनाई दें, तो उन्हें शाब्दिक रूप से न लें। इसके साथ मजाकिया अंदाज में लिखा गया, “आप हमारे मेहमान हैं, हर बार पैसे देने की जरूरत नहीं, अगर आप पैसे देंगे तो हमें बुरा लगेगा, इस बार हमें देने दीजिए।”

हालांकि यह पोस्ट बाद में हटा लिया गया, लेकिन इसका संदेश साफ था। दरअसल, होरमुज़ जलडमरूमध्य इस समय वैश्विक तेल आपूर्ति का अहम मार्ग बना हुआ है और तनाव के बीच यहां से गुजरने वाले जहाजों से भारी रकम वसूले जाने की खबरें भी सामने आई हैं।

इस तरह ईरान ने कूटनीतिक दबाव के बीच सोशल मीडिया पर व्यंग्य और सांस्कृतिक संकेतों के जरिए अपना संदेश देने की कोशिश की है, जो अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक नया ट्रेंड बनता दिख रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in