होर्मुज का 'खलनायक' अलीरेजा तांगसिरी ढेर

इजराइल ने दावा किया है कि ईरान के नौसेना प्रमुख अलीरेजा तांगसिरी को हमले में मार गिराया गया है।
ईरान के नौसेना प्रमुख अलीरेजा तांगसिरी की फाइल फोटो।
ईरान के नौसेना प्रमुख अलीरेजा तांगसिरी की फाइल फोटो।
Published on

दुबईः जब से ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल का युद्ध शुरू हुआ है, तब से लेकर ईरान अपने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत सेना के शीर्ष अधिकारियों को खो चुका है। अब फिर से एक आला सैन्य अधिकारी के हमले में मारे जाने की सूचना है।

दरअसल इजराइल ने दावा किया है कि ईरान के नौसेना प्रमुख अलीरेजा तांगसिरी को हमले में मार गिराया गया है। द येरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार एक इजराइली अधिकारी ने गुरुवार, को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सटे बंदर अब्बास में एक हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के प्रमुख अलीरेजा तांगसिरी की मौत हो गई है। अभी तक ईरान की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि तांगसिरी वही शख्स हैं जिन्होंने युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों के लिए बाधित किया। उनके फैसले से तेल,गैस और एलएनजी लिये सैकड़ों जहाज होर्मुज में फंस गये और इस वजह से तेल के दाम भी बढ़े।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तांगसिरी की मौत की परिस्थितियों को लेकर स्पष्टता नहीं है। उनकी किसके हमले में मौत हुई है, यह अभी ठीक से कहा नहीं जा सकता है। हालांकि इजराइली सेना ने अलीरेजा तांगसिरी की मौत के बारे में आगे कोई टिप्पणी नहीं की है।

अलीरेजा तांगसिरी अगस्त 2018 से ही IRGC नौसेना का नेतृत्व कर रहे थे। मौजूदा जंग के बीच अलीरेजा तांगसिरी ने विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरान की सैन्य गतिविधियों के संबंध में हाल के हफ्तों में तेजी से आक्रामक रुख अपनाया था।

ईरान के नौसेना प्रमुख अलीरेजा तांगसिरी की फाइल फोटो।
ईरान ने 'दोस्त देशों' को होर्मुज पर दी बड़ी राहत

बहरहाल इधर ईरान ने होर्मुज पर अपनी पकड़ मजबूत बनाये रखी है। मंगलवार को ही नौसैनिक कमांडर अलीरेजा तांगसिरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था कि उसकी नौसेना ने कानूनी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने और गुजरने की अनुमति नहीं लेने के कारण होर्मुज से एक कंटेनर जहाज को वापस लौटा दिया था। शिप ट्रैकर मरीनट्रैफिक पर देखा गया कि इस जहाज का नाम सेलेन था और यह पाकिस्तान के लिए जा रहा था।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in