ईरान ने 'दोस्त देशों' को होर्मुज पर दी बड़ी राहत

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उसने भारत, पाकिस्तान, इराक, चीन और रूस जैसे 'दोस्त देशों' को होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल करने की इजाजत दी है।
तेल और गैस निर्यात के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग है होर्मुज जलडमरूमध्य ( फाइल फोटो )।
तेल और गैस निर्यात के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग है होर्मुज जलडमरूमध्य ( फाइल फोटो )।
Published on

नई दिल्लीः होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारतीय जहाजों के आवागमन और आसान होने जा रहा है कि क्योंकि ईरान ने ऐसे संकेत दिये हैं कि वह भारतीय ध्वज वाहक जहाजों को होर्मुज से गुजरने से रोकेगा नहीं हैं।

दरअसल ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत, पाकिस्तान, इराक, चीन और रूस जैसे 'दोस्त देशों' को होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल करने की इजाजत दी है। यह खाड़ी का एक अहम जलमार्ग है जो आजकल चर्चा का केंद्र बना हुआ है। वहीं इधर मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने एक पोस्ट में कहा, "ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची: हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान समेत दोस्त देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़रने की इजाज़त दी है।"

गौरतलब है कि लगातार अमेरिका और इजराइल द्वारा हमला किये जाने के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी दी थी जिससे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत, पाकिस्तान, इराक, चीन और रूस जैसे 'दोस्त देशों' को होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल करने की इजाज़त दी है। यह खाड़ी का एक अहम जलमार्ग है जो आजकल चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने एक पोस्ट में कहा, "ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची: हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान समेत दोस्त देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की इजाज़त दी है।"

ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी दी थी जिससे दुनिया भर में ऊर्जा संकट पैदा होने का खतरा है हो गया था। जैसे-जैसे होर्मुज जलडमरूमध्य अमेरिका और ईरान के बीच विवाद का मुद्दा बनता जा रहा है, तेहरान द्वारा दुश्मनी खत्म करने के लिए रखी गई मांगों में भी इसका ज़िक्र किया गया है। ये मांगें ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 15-सूत्रीय शांति योजना के जवाब में रखी थीं।

तेल और गैस निर्यात के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग है होर्मुज जलडमरूमध्य ( फाइल फोटो )।
आतंकी मॉड्यूल केस: J&K में ताबड़तोड़ छापे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान चाहता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी संप्रभुता का इस्तेमाल करने के ईरान के अधिकार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता और गारंटी मिले। इससे पहले, ट्रंप ने दावा किया था कि वह और 'अयातुल्ला' मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य को नियंत्रित करेंगे, लेकिन ईरान ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था।

बहरहाल इधर भारत सरकार ने कहा कि भारतीय जहाजों के लिए होर्मुज कोई कोई खतरा नहीं है। जहाजों को वहां से गुजरने में कोई रुकावट नहीं आ रही है और आने वाले दिनों में और जहां होर्मुज होते हुए भारत आएंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in